प्रियंका और निक की बेटी का नाम: मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा गया नाम, संस्कृत और लैटिन शब्द से बना

Priyanka

प्रियंका Priyanka चोपड़ा और निक जोनास सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। हालांकि दोनों ने कंफर्म नहीं किया था कि वह बेटे या बेटी के पैरेंट्स बने हैं। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार कपल एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं और उन्होंने अपनी बेटी के नाम का भी रख लिया हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी का मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा हैं।

संस्कृत और लैटिन शब्द से चुना नाम:

Priyanka

TMZ की रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने अपनी बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेट पर मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा हैं। इस सर्टिफिकेट में लिखा हैं कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में रात 8 बजे के बाद हुआ था। मालती शब्द संस्कृत से लिया गया हैं, इसका मतलब एक खुशबूदार फूल और चांदनी(मूनलाइट) होता हैं। वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया हैं। इसका मतलब समुद्र का तारा होता हैं। इसका एक बाइबिल का नाम भी हैं फ्रेंच में मैरी का मतलब होता हैं यीशु की मां।

22 जनवरी को दी थी खुशखबरी:

प्रियंका और निक ने 22 जनवरी को अपने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

प्री-मेच्योर हुआ था बच्चा:

प्रियंका के बच्चे का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के पैदा होने की तारीख अप्रैल की दी थी, लेकिन वह जनवरी में ही पैदा हो गया। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बच्चा कुछ कमजोर भी था। इसके लिए निक-प्रियंका ने यह फैसला किया था कि जब तक बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाता, तब तक वह अस्पताल में ही रहेगा।

Priyanka ने दिसंबर 2018 में की थी निक जोनास से शादी:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से हैं। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में की थी निक जोनास से शादी:

Priyanka

प्रियंका ने शादी के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनास किया था। इसके कुछ दिनों बाद प्रियंका ने अपने नाम से जोनास सरनेम हटाया था, जिसके बाद उनके तलाक के कयास लगाए जा रहे थे। बाद में प्रियंका ने खुद ही इसका खुलासा भी किया था कि वो निक से अलग नहीं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *