यूक्रेन-रूस जंग अपडेट्स: IMF को आशंका- युद्ध के कारण कर्ज में डूब जाएगा यूक्रेन

ukraine war

कीव/मॉस्को: यूक्रेन युद्ध Ukraine war को 56 दिन हो चुके हैं। इतना वक्त गुजरने के बाद भी युद्ध की तपिश कम नहीं हो रही है। दूसरी तरफ यूक्रेन भारी आर्थिक संकट में भी घिरता जा रहा है। IMF ने आशंका जताई है कि इस साल यूक्रेन पर उसकी GDP के 86% के बराबर विदेशी कर्ज हो जाएगा। वहीं, देश का बजट घाटा 17.8% तक पहुंच जाएगा।

उधर, रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को एक ही दिन में यूक्रेन पर 1100 हमले किए गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास में भाड़े के 20 हजार सैनिक तैनात किए हैं। रूस ने अपनी सेना की अघोषित टुकड़ी वैगनर ग्रुप के जरिए सीरिया, लीबिया और जॉर्जिया से इन भाड़े के सैनिकों को तैनात किया है।

जंग के बड़े अपडेट्स:

नाटो में शामिल होने के लिए बुधवार से फिनलैंड की संसद में बहस शुरू हो गई।

जेलेस्की का कहना है कि वो मारियुपोल में मारे गए रूसी सैनिकों के शव रूस भेजने के लिए तैयार हैं।

यूक्रेन हमले की वजह से जापान ने रूस से मोस्ट फेवरेट नेशन का व्यापार दर्जा छीन लिया है।

रूसी सरकार ने यूक्रेन के 31 सेलिब्रिटिज पर 50 साल के लिए बैन लगा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव की जेलेंस्की और पुतिन से अपील:

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस लगातार रूस से युद्ध को रोकने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति से अनुरोध किया है वो युद्ध खत्म करने के लिए उनसे आमने-सामने बैठकर बात करें। इसके साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बैठक का अनुरोध किया।

लुहान्स्क के 80% हिस्से पर रूसी सेना का कब्जा:

लुहान्स्क के गवर्नर सेरही गदाई का कहना है कि 18 अप्रैल को क्रेमिना पर कब्जे के बाद रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। अब तक इस इलाके के 80% हिस्से पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है।

ukraine war

Ukraine के लोगों की जुगाड़ू सीढ़ी:

नीचे दी गई तस्वीर यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक गांव की है। रूसी हमले में टूट चुके पुल से नदी पार करने की लोगों ने जुगाड़ सीढ़ी लगाई है। गांव के 70 साल के एक बुजुर्ग अपनी साइकिल लेकर नदी पार कर रहे हैं। यहां के लोग युद्ध की अकल्पनीय त्रासदी से जूझ रहे हैं।

ukraine war

रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया:

रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सरमट का भी सफल परीक्षण किया है। एटमी वॉरहैड ले जाने में सक्षम सरमट मिसाइल के परीक्षण के बाद पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि रूस पर हमले का मंसूबा रखने वाला कोई भी देश ऐसा करने की न सोचे। पुतिन रूसी टेलीविजन पर एक प्रोग्राम में भी नजर आए। उन्होंने पूर्वी यूक्रेन से रूस आए बच्चों के साथ लाइव टेलीकास्ट में बातचीत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *