Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट आज

India will become a $1 trillion digital economy

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) में आफताब के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ रही हैं। इसी के चलते आज आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में यह टेस्ट होगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने 50 सवालों की लिस्ट तैयार की हैं। टेस्ट के दौरान फोरेंसिक साइंस लेब्रोरेटरी (FSL) टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस के सामने आफताब ने कबूल किया कि उसने श्रद्धा का सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका था। इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस रविवार शाम छतरपुर जिले के मैदान गढ़ी पहुंची और यहां मौजूद एक तालाब खाली करवाने का काम शुरू किया गया। इसके अलावा गोताखोरों को भी बुलाया गया। अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिल पाया हैं।

ये है केस के अपडेट्स

दिल्ली पुलिस की टीमें हिमाचल प्रदेश के पार्वती घाटी इलाके, देहरादून और ऋषिकेश में भी सर्च अभियान चला रही हैं।

पुलिस ने छतरपुर जिले के महरौली जंगल से तीसरे दिन खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिलीं। अब तक 17 हड्डियां बरामद की गई हैं, उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

दिल्ली पुलिस की टीम का अभी तक आफताब के परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया हैं। उनकी तलाश जारी हैं।

दिल्ली पुलिस अब भी मर्डर वेपन, श्रद्धा के फोन और कपड़ों की तलाश कर रही हैं।

श्रद्धा मर्डर केस की जांच CBI को सौंपने की मांग

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर श्रद्धा मर्डर केस की जांच CBI को सौंपने की मांग की गई है। एक प्रैक्टिसिंग वकील ने याचिका में कहा है कि यह घटना लगभग 06 महीने पहले हुई थी। दिल्ली पुलिस के पास कर्मचारियों की कमी और सबूतों को खोजने के लिए पर्याप्त तकनीकी उपकरणों की कमी है। इस कारण सटीक जांच नहीं की जा सकती हैं।

आफताब के परिवार ने 20 दिन पहले खाली किया घर

दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को पालघर जिले के वसई इलाके की यूनिक पार्क हाउसिंग सोसाइटी के सेक्रेटरी अब्दुल्ला खान का बयान दर्ज किया, जहां आरोपी आफताब अपने परिवार के साथ रहता था। पूछताछ में खान ने बताया कि आफताब को घर किराए पर दे रखा हैं। उसके परिवार ने करीब 20 दिन पहले अपना घर खाली कर दिया था।

खान ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं कि आफताब का परिवार कहां गया। दिल्ली पुलिस ने मामले के सिलसिले में श्रद्धा और आफताब के दोस्तों और रिश्तेदारों सहित कई लोगों को बुलाया हैं और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस के हाथ 18 अक्टूबर का CCTV फुटेज लगा

दिल्ली पुलिस के हाथ बीते शनिवार को 18 अक्टूबर का CCTV फुटेज लगा था। इसमें सुबह चार बजे आफताब बैग ले जाते हुए देखा गया। पुलिस को शक है कि वह श्रद्धा के बॉडी के टुकड़ों को फेंकने गया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने आफाताब के महरौली वाले फ्लैट से सारे कपड़ों को जब्त कर लिया है। इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं।

आफताब-श्रद्धा 8 मई को दिल्ली पहुंचे, 18 को कत्ल

आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 08 मई को आए थे। यहां से पहाड़गंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे। साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को 28 साल के आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया और उसके 35 टुकड़े किए, जिन्हें उसने लगभग तीन हफ्ते तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा। इसके बाद हर रोज इन टुकड़ों को मेहरौली के जंगल में फेंकने जाता था। आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *