Tips To Treat Stretch Marks: इन 5 तरीको से पेट के स्ट्रेच मार्क्स हो जाएंगे गायब, नहीं पड़ेगी साड़ी के पल्लू से छिपाने की जरूरत

Stretch Marks

डेड स्किन के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स Stretch Marks को कम करने के लिए स्क्रब बेहद जरूरी हैं। इसके लिए आप होममेड स्क्रब बेस्ट साबित हो सकता हैं। आधा चम्मच बादाम का पाउडर, 1 चम्मच कॉफी और शुगर मिक्स करें। आखिर में पेस्ट बनाने के लिए आधा चम्मच नारियल तेल मिक्स कर दें। यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए बेहद प्रभावी तरीके से काम करेगा। रोजाना इससे अपने पेट का स्क्रब करें। वहीं इसमें मौजूद सभी इंग्रेडिएंट्स हार्श होने के बजाय काफी सॉफ्ट हैं, ऐसे में स्किन को रब करने से कोई परेशानी भी नहीं होगी

​लेमन पील पाउडर का इस्तेमाल:

LIFESTYLE

आप चाहें तो नहाने से पहले स्क्रब करने के लिए लेमन पील पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कई महिलाओं की ब्यूटी रूटीन का मुख्य इंग्रेडिएंट्स होता हैं ये। एक चम्मच लेमन पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट से पेट का स्क्रब करें। अगर आपकी स्किन ड्राई हैं तो उसमें नारियल तेल भी मिक्स कर सकती हैं। महीने तक इसे अप्लाई करने से फर्क खुद नजर आने लगेगा।

आलू का रस करें अप्लाई:

LIFESTYLE

त्वचा की रंगत निखारने करने के लिए आलू का रस अक्सर इस्तेमाल किया जाता हैं। इसमें मौजूद ब्लीचिंग एजेंट त्वचा को टाइट रखता हैं, साथ ही निखार लाने में भी मदद करता हैं। हालांकि, स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप एक चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल जरूर मिक्स करें। रोजाना स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। आप चाहें तो आलू का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैस्टर ऑयल से करें मसाज:

Stretch Marks

कैस्टर ऑयल मसाज के लिए बेस्ट माना जाता हैं। आप चाहें तो इसकी जगह ऑलिव ऑयल का भी उपयोग कर सकती हैं। रात में सोने से पहले ऑयल को हल्का गर्म कर लें और फिर पेट पर लगाकर मसाज करें। रोजाना मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स ना सिर्फ गायब होंगे बल्कि त्वचा में निखार भी आएगा। आप चाहें तो रात के अलावा दिन में नहाने के बाद भी कैस्टर या फिर ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकती हैं। इससे महीने भर में फर्क साफ नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़े: बुढ़ापा आने से पहले ही बाल हो रहे हैं सफेद? तो आज से ही शुरू कर दें इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल

​रेटिनोल युक्त क्रीम करें अप्लाई:

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए खानपान का भी खास ख्याल रखें। इसके लिए विटामिन सी युक्त फ्रूट का सेवन करें। साथ ही, ढेर सारा पानी पिए। वहीं मार्केट में आपको रेटिनोल युक्त क्रीम मिल जाएंगे, जिसे आप स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए अप्लाई कर सकती हैं। बता दें कि विटामिन ए में पाया जाने एक यौगिक हैं रेटिनोल, जो कोलेजन का निर्माण करने में मदद करता हैं। इसके अलावा चीज, अंडा, फिश ऑयल, दूध और दही आदि भी रेटिनोल के मुख्य स्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *