यूक्रेन पर हमले का 36वां दिन LIVE: US बोला- पुतिन को गुमराह कर रहे सलाहकार

Ukraine attack 

कीव/मॉस्को: रूस और यूक्रेन Ukraine के बीच जंग attack 36वें दिन भी जारी हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को यूक्रेन में रूसी सेना के खराब प्रदर्शन के बारे में उनके सलाहकार गलत सूचना दे रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इसके चलते पुतिन और वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों के बीच तनाव बना हुआ हैं।

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि पुतिन को यह भी जानकारी नहीं हैं कि अमेरिका और इसके सहयोगी देशों ने जो आर्थिक प्रतिबंधों लगाए हैं, उससे रूसी अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान पहुंच रहा हैं।

इधर, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा हैं कि रूसी सेना की तरफ से हमले कम करने के दावों के बावजूद कीव और चेर्नीहीव समेत आसपास के इलाकों में उसकी बमबारी लगातार जारी हैं।

जो बाइडेन ने जेलेंस्की से की बात:

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की के साथ बात की हैं। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए 500 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने का वादा किया। व्हाइट हाउस कार्यालय के मुताबिक, बाइडेन ने रूस-यूक्रेन संकट की स्थिति में यूक्रेन के लिए अमेरिका की तरफ से समर्थन देने पर चर्चा की।

Ukraine attack 

अन्य अपडेट्स:

गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी हैकर्स ने हाल ही में नाटो के नेटवर्क और कई पूर्वी यूरोपीय देशों के रक्षा मंत्रालयों को हैक करने की कोशिश की हैं।

रूस ने कहा हैं कि वह आज मारियुपोल में सीजफायर रखेगा, जिससे शहर के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके।

चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट से भी अब रूसी सैनिकों ने पीछे हटना शुरू कर दिया हैं।

ब्रिटेन का कहना हैं कि उसने अब तक युद्ध से भाग रहे करीब 25,500 यूक्रेनियों को वीजा जारी किया हैं।

अमेरिकी ने दावा किया हैं कि कीव के आसपास से रूसी सेना की मूवमेंट वापसी नहीं हैं, बल्कि रीडिप्लॉयमेंट हैं।

द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी रूस के बेलग्रेड में यूक्रेनी सेना ने मिलिट्री कैंप पर मिसाइल से हमला किया हैं। गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया हैं कि इस मिसाइल हमले में कोई हताहत नहीं हुआ हैं। हालांकि यूक्रेनी रक्षा अधिकारियों ने अभी हमले की पुष्टि नहीं की हैं।

Ukraine में हुए नुकसान पर एक नजर:

रूसी हवाई हमलों ने मारियुपोल में एक रेड क्रॉस की इमारत को निशाना बनाया हैं।

WHO के मुताबिक अब तक 80 से ज्यादा हॉस्पिटल और हेल्थ केयर सेंटर्स पर हमले हुए हैं। इन हमलों में 72 लोगों की मौत हुई हैं और 43 लोग घायल हुई हैं।

कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने दावा किया हैं कि जंग में यूक्रेन का 63 अरब डॉलर (4.78 लाख करोड़ रुपये) का इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया हैं।

यूक्रेन की सेना का दावा हैं कि रूसी हमलों में देश के 60 से ज्यादा धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा हैं।

सरेंडर के बाद मारियुपोल पर रोकेंगे हमले- रूस:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा हैं कि मारियुपोल में गोलाबारी तभी बंद होगी, जब यूक्रेन के सैनिक सरेंडर कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *