VIRAL VIDEO: दिवाली की सफाई जान हथेली पर रख कर..

Keeping the cleanliness of Diwali on without safety

नई दिल्ली: दिवाली के त्योहार पर लोग अपने-अपने घरों की सफाई में लग जाते हैं। इस त्योहार पर लोग अपने घरों की सफाई तो करते हैं कि साथ में सजावट का भी काम करते हैं। दिवाली के कई दिन पहले से ही साफ-साफई शुरू हो जाती है। कई बार लोग सफाई के चक्कर में अपनी भी परवाह करना भूल जाते हैं और जो नहीं करना चाहिए उसे करने पर अमादा हो आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (VIRAL) हो रहा है। जिसमें सफाई करती एक महिला घर के टॉप फ्लोर पर लगी खिड़की को बाहर से साफ करती हुई नजर आती है। जिसे देखकर कोई भी चकरा जाए।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस क्लिप में महिला खिड़की के बाहर एक किनारे पर खड़ी दिख रही है। उसे खिड़कियों को साफ करते हुए देखा जा सकता है। महिला की यह कोशिश बेसमेंट पर नहीं बल्कि कई फ्लोर ऊंची बिल्डिंग में देखने को मिला है। सफाई बिल्डिंग के सबसे ऊपरी फ्लोर की खिड़की में किया जा रहा है। महिला इस तरह से खिड़की के किनारे पर खड़ी है कि अगर जरा सा भी लापरवाही हुई तो उसकी जान पर बन सकती है।

वीडियो में देखने से पता चलता है कि महिला खिड़की में लगे शीशे को कपड़े से साफ कर रही है। इस दौरान उसने सुरक्षा के तौर पर कुछ भी नहीं लगाया है। एक हाथ से दीवार पकड़ी हुई है तो दूसरे हाथ से शीशे की सफाई कर रही है। ट्विटर पर शेयर किया गए वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इसे उसी सोसायटी के रहने वाले लोगों ने बनाया है।

खबर लिखे जाते वक्त इस वीडियो को 10 लाख, 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने की मजेदार कमेंट भी किए हैं। लोगों ने कहा कि फुल इंश्योरेंस होने का यही फायदा होता है। वहीं, कुछ लोगों ने महिला को खतरों का खिलाड़ी भी बताया है।

बहरहाल, दिवाली के शुभ अवसर पर अपना और अपनों का रखें ख्याल और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मनाएं दिवाली का त्योहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *