रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: ब्लैक सी में यूक्रेनी हमले का शिकार रूसी वॉरशिप डूबा

War ukraine

कीव/मॉस्को: यूक्रेन जंग Russia Ukraine War को 51 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेनी हमले का शिकार रूस का मिसाइल दागने वाला वॉरशिप डूब चुका हैं। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मोस्कवा ब्लैक सी में डूब गया। जहाज को टो करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ऐसा हुआ।

वहीं, यूक्रेन के दक्षिणी सैन्य कमान ने बुधवार देर रात दावा किया कि उसने रूसी वॉरशिप मोस्कवा को नेप्च्यून एंटी-शिप मिसाइलों से तबाह कर दिया हैं। हमले के बाद यह डूबने लगा और क्रू को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, रूस पहले ही वॉरशिप मिसाइल हमले से इनकार कर चुका हैं। रूस वे कहा हैं कि वॉरशिप पर आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी।

यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया हैं। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह ब्लास्ट की जानकारी मिली हैं। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हुए हैं।

War के बड़े अपडेट्स:

CIA डॉयरेक्चर विलियम जे. बर्न्स ने गुरुवार को कहा कि पुतिन यूक्रेन में जीत न पाने से हताश हैं। इस वजह से वे कम क्षमता वाले न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल का आदेश दे सकते हैं। बर्न्स रूस में अमेरिकी राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं।

यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजाीज (UNHCR) के मुताबिक, 50 दिनों के जंग में 50 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों ने देश छोड़ा हैं, जबकि, 71 लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। इसमें 90% शरणार्थी महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि बड़े उम्र के पुरुषों को यूक्रेन छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी।

फ्रांस ने अपने यूक्रेनी दूतावास को पश्चिमी शहर लीव से वापस राजधानी कीव ले जाने का फैसला किया हैं। रूसी हमले के बाद इसे मार्च की शुरुआत में स्थानांतरित कर दिया गया था।

खार्किव के गवर्नर के मुताबिक, 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद से करीब 503 नागरिक मारे गए हैं। इसमें 24 बच्चे भी शामिल हैं।

रूस ने दावा किया हैं कि यूक्रेन ने रूसी बॉर्डर के पास एक पोस्ट पर मोर्टार दागे हैं। ये हमला ब्रायंस्क इलाके में हुआ हैं।

पुतिन ने माना- प्रतिबंधों ने रूस के तेल और गैस सेक्टर को नुकसान पहुंचा:

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को स्वीकार किया हैं कि पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रूस के तेल और गैस सेक्टर को नुकसाना पहुंचा हैं। इस वजह से एक्सपोर्ट कम हुआ हैं और इंडस्ट्री की लागत बढ़ी हैं। मॉस्को में अधिकारियों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के बैंकों ने रूसी एनर्जी एक्सपोर्ट का भुगतान करने में देरी की।

यूक्रेन में एक सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर को भेजने पर विचार कर रहा अमेरिका:

War ukraine

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में एक सीनियर अमेरिकी अफसर को भेजा जा सकता हैं। इस मसले पर वह अपनी टीम के साथ जाने पर विचार कर रहे हैं। बाइडेन ने कहा- हम अभी इस मामले में फैसला लेने वाले हैं।

US के प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी काराइन जीन-पियरे ने बताया कि हम हर दिन यूक्रेनी सरकार के संपर्क में हैं। इस बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। कीव से रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कई पश्चिमी देशों के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं। हालांकि, बाइडेन के फिलहाल कीव जाने की संभावना नहीं हैं।

ब्रिटेन ने रूसी अरबपति अब्रामोविच के करीबी दो रूसी बिजनेसमैन की संपत्ति जब्त की:

War ukraine

ब्रिटेन ने रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच से जुड़े दो रूसी बिजनेसमैन की संपत्तियों को जब्त करने का फैसला किया हैं। इनमें यूजीन टेनेनबाम और डेविड डेविडोविच शामिल हैं। इनसे जुड़ी 13 अरब डॉलर की संपत्ति को सीज किया गया हैं।

अब्रामोविच चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। ब्रिटेन ने अब्रामोविच के सहयोगी डेविडोविच पर ट्रैवल बैन भी लगाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *