पंजाब में कोरोना से बड़ी राहत: एक महीने बाद एक्टिव केस 10 हजार से कम, 11 फरवरी के बाद 50% भीड़ के साथ चुनावी रैलियां

Punjab Corona

चंडीगढ़: पंजाब Punjab में कोरोना Corona की लहर तेजी से गिर रही हैं। एक महीने बाद पंजाब में एक्टिव active cases कोरोना मरीजों की गिनती 10 हजार से कम हो गई हैं। सोमवार को राज्य में 8,750 रह गई हैं। रविवार को कोरोना एक्टिव केस 10,351 थे। इससे पहले 8 जनवरी को एक्टिव केसों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर 12,614 हो गया था। इससे पहले 7 जनवरी को एक्टिव केस 9,425 थे।

इसके बाद अब चुनाव आयोग भी 11 फरवरी के बाद 50% क्षमता के साथ चुनावी रैलियों की इजाजत देने की तैयारी में हैं। दो दिन पहले ही आयोग ने 30% क्षमता के साथ खुले मैदान में रैली की छूट दे दी थी।

मौतों ने बढ़ाई चिंता, मोहाली-लुधियाना में हालात खराब:

Punjab Corona

पंजाब में सबसे ज्यादा चिंता की वजह कोरोना से हो रही मौतें हैं। सोमवार को भी 19 लोगों की मौत हो गई। जिनमें सबसे ज्यादा मोहाली और लुधियाना को लेकर हैं। इन दोनों जिलों में चौबीस घंटे के दौरान 5-5 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं अमृतसर में भी 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा कपूरथला में 2, बरनाला, गुरदासपुर, कपूरथला, पठानकोट और पटियाला में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। जालंधर में 4 और लुधियाना में 3 मरीजों को वैंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा।

जालंधर में मिले सबसे ज्यादा मरीज, मोहाली-फिरोजपुर में संक्रमण दर 10% पार:

जालंधर में फिर से कोरोना मरीजों ने रफ्तार पकड़ी हैं। सोमवार को यहां बसे ज्यादा 109 मरीज मिले। वहीं फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 12.50% पॉजीटिविटी रेट के साथ 14 मरीज मिले। मोहाली में 11.90% पॉजीटिविटी रेट के साथ 74 मरीज मिले। इसके अलावा बठिंडा में भी 7.63% पॉजीटिविटी रेट के साथ 45 मरीज मिले। बरनाला में भी संक्रमण की दर 5% से ज्यादा रही।

पंजाब में 7 फरवरी को कोरोना मरीजों की जिलावार स्थिति:

Punjab Corona

इसे भी पढ़े: पंजाब में चुनावी रैलियों का रास्ता साफ: 33 दिन बाद चौबीस घंटे में मरीजों की संख्या एक हजार से कम, 14 मौतें और 988 केस मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *