कोरोना देश में LIVE: 24 घंटे में 67 हजार नए केस, 1188 की मौत, केस घटने से अब SC में वकीलों की फिजिकल प्रजेंस में होगी सुनवाई

Country Corona

नई दिल्ली: देश Country में कोरोना Corona संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। सोमवार को संक्रमण के 67 हजार 597 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 80 हजार 456 मरीज ठीक हुए और 1188 लोगों की मौत हुई हैं। देश में 20 जनवरी को 3.47 लाख केस आए थे। इस हिसाब से देखे तो डेली केस में पीक से 80.5% की गिरावट आई हैं।

इसे पहले रविवार को कोरोना संक्रमण के 83 हजार 876 नए केस सामने आए थे। इस दौरान 1 लाख 99 हजार 54 मरीज ठीक हुए थे और 895 लोगों की मौत हुई थी। यानी नए केस में 16 हजार से ज्यादा की गिरावट आई हैं। 5 जनवरी के बाद पहली बार रविवार को देश में नए केस एक लाख से कम हुए थे। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9.85 लाख हैं। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.23 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर:

कुल कोरोना केस: 4.23 करोड़
कुल रिकवरी: 4.08 करोड़
कुल मौतें: 5.04 लाख

कोरोना अपडेट्स..

सरकार ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान गंगा नदी में फेंके गए शवों की संख्या के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।

कोरोना केस घटने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में बुधवार और गुरुवार को लिस्ट सभी मामलों की सुनवाई वकीलों की फिजिकल प्रजेंस में कोर्ट रूम में ही होगी।

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 356 नए केस दर्ज किए गए हैं। पिछले साल 21 दिसंबर के बाद ये सबसे कम डेली केस हैं।

Country Corona

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, भारत में कोविड-19 टीकाकरण 170 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, भारत में कोविड-19 टीकाकरण 170 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया हैं।

सोमवार को शाम 7 बजे तक 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई।

जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे में 686 केस दर्ज किए गए। देश के अन्य राज्यों की तरह यहां भी कोविड के मामलों की संख्या में गिरावट आ रही हैं।

4 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल:

महाराष्ट्र: नए केस में 3,000 से ज्यादा कि गिरावट:

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,436 नए केस मिले। इस दौरान 24 लोगों की मौत हुई और 18,423 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले रविवार को कोरोना के 9,666 नए केस मिले थे। इस दौरान 66 लोगों की मौत हुई थी और 25,175 मरीज ठीक हुए थी।

महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 78.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 75.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं। पॉजिटिविटी रेट 6.42% हैं, इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 6.6% था।

मध्य प्रदेश: नए केस घटे और 2 की मौत:

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,945 केस सामने आए और 8,130 लोग ठीक हुए। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले रविवार को 5,171 केस सामने आए थे और 8,373 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 6 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 10.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,664 लोगों की मौत हो गई। 40,591 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं। पॉजिटिविटी रेट 5.51% हैं, जो एक दिन पहले 6.75% था।

उत्तर प्रदेश: नए केस और मौत दोनों में गिरावट:

यहां बीते 24 घंटे में 2,403 नए कोरोना केस आए। 3,822 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को 2,774 नए कोरोना केस आए थे। 7,117 लोग ठीक हुए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 20.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,330 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में 26,725 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 2% के करीब हैं।

राजस्थान: नए केस बीते दिन के मुकाबले आधे हुए:

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 2,298 केस सामने आए और 7,299 लोग ठीक हुए। इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी रविवार को 4,509 केस सामने आए थे और 9,752 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 12.47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,391 लोगों की मौत हो गई। 40,880 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं। पॉजिटिविटी रेट 10% के करीब हैं।

इसे भी पढ़े: कोरोना देश में: पिछले 24 घंटे में 83 हजार नए केस, सिंगल डोज स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को मिली मंजूरी, देश में अब 9 वैक्सीन

दिल्ली: नए केस में लगातार गिरावट:

दिल्ली में सोमवार को 1,151 नए कोरोना केस सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई। 2,120 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले रविवार को 1,410 नए कोरोना केस सामने आए थे और 14 लोगों की मौत हुई थी। 2,506 लोग ठीक हुए थे।

अब तक राज्य में 18.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.11 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,998 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए 3% से नीचे आ गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *