नई दिल्ली: यूक्रेन Ukraine पर रूसी हमले के बाद कुछ लोग अंडर ग्राउंड बम शेल्टर्स में चले गए तो कुछ ने दूसरे यूरोपीय देशों में शरण ले ली। लेकिन इन्हीं में से एक लड़की ऐसी भी थी जिसे संकट की घड़ी में अपना इंडियन प्यार याद आया और वो केवल दो कपड़ों में दिल्ली Delhi आ गई। अब उसने अपने इंडियन बॉयफ्रेंड से शादी करके साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया हैं।
कीव में एक IT कंपनी में काम करने वाली एना होरोदेत्स्का और दिल्ली में वकालत करने वाले अनुभव भसीन की यह प्रेम कहानी थोड़ी अलग हैं। जिसमें महज एक संयोग से हुई मुलाकात आगे चल कर रिश्ते में बदल गई।
कीव में रहती थीं एना, भारत में अनुभव, तीन साल पहले संयोग से हुई थी मुलाकात:
बीबीसी न्यूज के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव की रहने वाली 30 साल की एना की मुलाकात दिल्ली के अनुभव से अगस्त 2019 में हुई थी। उस वक्त एना सोलो ट्रिप पर इंडिया आई थीं। संयोग से दोनों की मुलाकात एक बार में हुई। उन्होंने नंबर शेयर किए। फिर दोनों में खूब बातें होने लगी। एना के यूक्रेन लौटने के बाद भी दोनों वीडियो कॉल पर आपस में रोज बातें करते थे।
अनुभव से मिलने दोबारा इंडिया आईं, ताज का किया दीदार:
2020 में एना अनुभव से मिलने दोबारा इंडिया आई थीं। उनके साथ उनकी एक सहेली भी आई थी। अनुभव के साथ दोनों ने ताज का दीदार किया था। जल्दी ही दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। दोनों शादी की प्लानिंग कर ही रहे थे कि इसी बीच लॉकडाउन लग गया। उनकी ख़्वाहिश अधूरी रह गई।

एयरपोर्ट पर अनुभव ने किया शानदार स्वागत:
एना 17 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो अनुभव वहां अपने दोस्तों और बैंड बाजे के साथ मौजूद थे। इस शानदार स्वागत से एना गदगद हो उठीं। हालांकि एना को यूक्रेन से दिल्ली पहुंचने में काफी मशक्तों का सामना करना पड़ा। अनुभव ने उनके लिए इंडियन वीजा का बंदोबस्त किया था।
इसे भी पढ़े: रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: रूसी हमले की वजह से अब 45 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन
अपने डॉगी को लेने वापस कीव जाने का इरादा हैं:
जंग की स्थिति में एना के दो कपड़ों और अपनी दादी की दी एक छोटी कॉफी मशीन लेकर ही भारत आ पाई थीं। उनका प्यारा कुत्ता कीव में ही रह गया। ऐसे में एना अपने कुत्ते को लाने के लिए एक बार यूक्रेन जाना चाहती हैं। वो स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।