Mont-de-Marsan: भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल का पहला विदेशी अभ्यास

Mont-de-Marsan: भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल का पहला विदेशी अभ्यास

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) की एक टुकड़ी कल फ्रांस के लिए रवाना होगी। भारतीय वायु सैनिक फ्रांस के मॉन्ट डे मार्सन (Mont-de-Marsan) में फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स (FAFF) के वायु सेना बेस स्टेशन में आयोजित ओरिअन अभ्यास में भाग लेंगे। इस अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल से 05 मई तक किया जा रहा है। अभ्यास के लिए भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में 04 राफेल विमान, दो सी-17 और दो ll-78 विमान और 165 वायु सैनिक शामिल किये गए हैं। भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल विमानों के लिए यह पहला विदेशी अभ्यास होगा। https://twitter.com/SpokespersonMoD/status/1646504576709967874 इस…
Read More
Army Chief मनोज पांडे फ्रांस के दौरे पर रवाना

Army Chief मनोज पांडे फ्रांस के दौरे पर रवाना

नई दिल्ली: थल सेनाध्यक्ष (Army Chief) जनरल मनोज पांडे 14 से 17 नवंबर 2022 तक फ्रांस के दौरे के लिए रवाना हुए हैं। चार दिवसीय यात्रा के दौरान, वह दोनों राष्ट्रों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से फ्रांस में अपने समकक्ष और फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख न्यूवे चैपल इंडियन मेमोरियल पर माल्यार्पण करेंगे, जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 4,742 भारतीय सैनिकों के बलिदान का स्मरण कराता है। उनका चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, और कमांडर कमांडमेंट डेस फोर्सेस टेरेस्ट्रेस (सीएफटी)/लैंड कॉम्बैट फोर्सेज के कमांड से…
Read More
भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में संयुक्त सैन्याभ्यास

भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में संयुक्त सैन्याभ्यास

नई दिल्ली: अपनी सुदूर क्षेत्रीय तैनाती के दौरान आईएनएस तरकश ने 29 और 30 जुलाई, 2022 को उत्तरी अटलांटिक महासागर में French Navy के साथ समुद्री साझेदारी सैन्याभ्यास (एमपीएक्स) किया। तरकश और फ्रांसीसी फ्लीट टैंकर एफएनएस सौम के बीच समुद्र में तेल की आपूर्ति का अभ्यास किया गया। इसके बाद समुद्री टोही हवाई जहाज फॉल्कन 50 के साथ संयुक्त वायु अभियान का अभ्यास किया गया। इस दौरान वायु रक्षा अभ्यास और कृत्रिम मिसाइलों से युद्धाभ्यास किया गया। सफल जमीनी और आसमानी अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मौजूद उच्चस्तरीय परिचालन, संचालन और पेशेवर कुशलता का परिचायक है। भारतीय सेना…
Read More
फ्रांस से भारत पहुंचे 2 लड़ाकू विमान, HAL में किए जायेंगे अपग्रेड

फ्रांस से भारत पहुंचे 2 लड़ाकू विमान, HAL में किए जायेंगे अपग्रेड

नई दिल्ली: फ्रांस से खरीदे गए 24 सेकेंड हैंड मिराज-2000 में से दो लड़ाकू विमान भारत पहुंच गए हैं जिन्हें ग्वालियर एयरबेस पर रखा गया है। इन्हें अपग्रेड करने के लिए हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (HAL) भेजा जायेगा जहां पहले से ही भारतीय वायुसेना के पास मौजूद मिराज-2000 को अपग्रेड किया जा रहा है। बता दें कि बालाकोट स्ट्राइक में भारतीय वायुसेना के इन्हीं लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर 1,000 किलो से ज्यादा विस्फोटक गिराए थे। भारतीय वायुसेना ने किए फ्रांस के साथ हस्ताक्षर भारतीय वायुसेना ने फ्रांस से 24 सेकेंड हैंड मिराज-2000 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 27 मिलियन…
Read More