जापान के प्रधानमंत्री पर ‘Pipe Bomb’ से जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

जापान के प्रधानमंत्री पर ‘Pipe Bomb’ से जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमला हुआ है। जापान के पीएम फूमियो किशिदा इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे। जापान के पीएम पर भाषण के दौरान पाइप बम (Pipe Bomb)फेंका गया। हालांकि, जब तक यह बम फटता, पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पीएम किशिदा के निकलते ही यह पाइप बम फट गया और तेज धमाके से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। https://twitter.com/airnewsalerts/status/1647102999796527104?s=20 कब हुआ ये हादसा प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा वाकायामा शहर में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उन पर…
Read More
Netanyahu और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच जबरदस्त नोकझोक, फिर आई सफाई

Netanyahu और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच जबरदस्त नोकझोक, फिर आई सफाई

नई दिल्ली/वाशिंगटन: इजरायल में न्यायपालिका में सुधार प्रक्रिया के मद्देनजर दो सबसे करीबी दोस्त देश इजरायल और अमेरिका के बीच जमकर वार-पलटवार हो रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस सुझाव को खारिज कर दिया जिसमें बाइडेन ने नेतन्याहू को विवादित न्यायिक सुधार प्रक्रिया से पीछे हट जाने और इस पर फिर से विचार करने के लिए कहा था। नेतन्याहू ने बाइडेन पर पलटवार करते हुए कहा, ''इजरायल एक संप्रभु देश है और अपना फैसला जनता की इच्‍छा से लेता है। इजरायल कोई भी फैसला विदेशी दबाव के आधार पर नहीं…
Read More
बैंगलुरु: PM Modi ने नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन और फिर किया नई मेट्रो लाइन पर सवारी

बैंगलुरु: PM Modi ने नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन और फिर किया नई मेट्रो लाइन पर सवारी

बैंगलुरु: प्रधामंत्री मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बैंगलुरु मेट्रो फेज-2 के तहत रीच-1 विस्तार परियोजना की 13.71 किलोमीटर लंबी व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) मेट्रो से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन के बाद स्टाफ के साथ नई मेट्रो लाइन की ट्रेन पर सवारी भी की। इसी के साथ बहुप्रतीक्षित नम्मा मेट्रो खंड अब देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है। बैंगलुरु मेट्रो रेल नेटवर्क बैंगलुरु मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार 63 स्टेशनों के साथ 69.66 किलोमीटर तक हो गया है। अब नम्मा मेट्रो दिल्ली मेट्रो के बाद देश में…
Read More
VIDEO: जेटपैक सूट की मदद से अब हवा में उड़ान भरेंगे भारतीय सैनिक, आगरा में Jetpack Suit का हुआ परीक्षण

VIDEO: जेटपैक सूट की मदद से अब हवा में उड़ान भरेंगे भारतीय सैनिक, आगरा में Jetpack Suit का हुआ परीक्षण

नई दिल्ली: देश के जवानों को पैराशूट और फाइटर जेट से हवाई करतब करते हुए खूब देखा होगा, लेकिन अब ये जवान हवा में उड़ते नजर आएंगे। इसके लिए भारतीय सेना ने एक ब्रिटिश कंपनी के जेटपैक सूट (Jetpack Suit) का परीक्षण शुरू कर दिया है। हाल ही में भारतीय सेना के आगरा स्थित एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल (AATS) में इस सूट का प्रदर्शन किया गया। सेना ने विशेष परिस्थितियों में सीमा पर तैनाती के लिए 48 जेटपैक सूट खरीदने का फैसला किया है। सेना को जेटपैक सूट मिलने के बाद भारतीय सैनिक सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में एक जगह से…
Read More
हरियाणा में स्थापित होगा उत्तर भारत का पहला Nuclear पावर प्लांट

हरियाणा में स्थापित होगा उत्तर भारत का पहला Nuclear पावर प्लांट

चंडीगढ़: हरियाणा में जल्द ही उत्तरी भारत का पहला परमाणु (Nuclear) ऊर्जा संयंत्र बन सकता है। यह परमाणु संयंत्र हरियाणा के गोरखपुर में स्थापित होगा, जो नई दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में होगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने यह फैसला देश की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया है। पहले दक्षिण भारतीय राज्यों तक ही सीमित थे Nuclear Power Plant केंद्रीय परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहामकि पीएम मोदी के शासन काल के दौरान, यह प्रमुख उपलब्धियों में से एक है कि देश के अन्य हिस्सों…
Read More
चीन के Balloon की वजह से रिश्तों में बढ़ी खटास, यूएस विदेश मंत्री ने टाला बीजिंग दौरा

चीन के Balloon की वजह से रिश्तों में बढ़ी खटास, यूएस विदेश मंत्री ने टाला बीजिंग दौरा

वाशिंगटन: अमेरिका में दिखे चीनी बैलून (Balloon) को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है। इस घटना के प्रतिक्रिया के मद्देनजर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपनी बीजिंग यात्रा स्थगित कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीन ने यह दावा किया था कि बैलून एक मौसम अनुसंधान सैटेलाइट है जो अपनी दिशा भटक गया। अमेरिका ने इसे निगरानी सैटेलाइट बताया है। अमेरिका का यह निर्णय ऐसे वक्त आया जब कुछ घंटे बाद ब्लिंकन वाशिंगटन से बीजिंग रवाना होने वाले थे। इसके साथ ही पहले से ही तनावपूर्ण अमेरिका-चीन संबंधों को एक और झटका लगा है।…
Read More
Pakistan में नमाज के बाद एक बार फिर हुई मस्जिद लाल, आत्मघाती हमले में 20 लोगों की गई जान

Pakistan में नमाज के बाद एक बार फिर हुई मस्जिद लाल, आत्मघाती हमले में 20 लोगों की गई जान

पेशावकर: पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर में पुलिस लाइन मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पाकिस्तान पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित एक मस्जिद में नमाज के दौरान ये धमाका हुआ है। एक सोसाइडल बॉमर ने जोहर की नमाज के बाद खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 83 लोग घायल हो गए हैं और घायलों की तादाद और भी बढ़ने की आशंका है। मस्जिद में धमाका, बढ़ सकती है घायलों की संख्या पाकिस्तान अखबार डॉन के मुताबिक, पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में सोमवार दोपहर…
Read More
देश के 50 शहरों में 5G सेवाएं हो चुकी हैं शुरू: केंद्र

देश के 50 शहरों में 5G सेवाएं हो चुकी हैं शुरू: केंद्र

नई दिल्ली: देश भर के 50 शहरों में अब तक 5G सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने अक्टूबर से सेवाएं शुरू कर दी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सेवा प्रदाता अपने ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 5G-सक्षम उपकरणों के साथ 5G सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 5जी से देश का युवा वर्ग सबसे अधिक लाभान्वित 5जी सेवाओं के लॉन्च का लाभ देश के युवा वर्ग को सबसे अधिक होने वाला है। किसी भी देश व समाज को बनाने…
Read More
‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी का साथ देनी पहुंची स्वरा भास्कर

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी का साथ देनी पहुंची स्वरा भास्कर

उज्जैन: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों मध्य प्रदेश से गुजर रही हैं। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में इस पदयात्रा में शामिल हुईं। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए राहुल के साथ स्वरा की एक तस्वीर साझा की हैं। कैप्शन में लिखा हैं, 'आज प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनीं। समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बनाया हैं।' https://twitter.com/bharatjodo/status/1598188774584115200 समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाने वाली स्वरा भास्कर ने भी कांग्रेस पार्टी…
Read More
सौर पैनलों के रखरखाव और खराब होने से बचाने के लिए IIT ने बनाई एडवांस तकनीक

सौर पैनलों के रखरखाव और खराब होने से बचाने के लिए IIT ने बनाई एडवांस तकनीक

नई दिल्ली: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत में सबसे महत्वपूर्ण है सौर ऊर्जा, जो प्राकृतिक रूप से उपलब्ध है। लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि हर क्षेत्र में ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों का उपयोग किया जाए। कारण यह है कि एक तो यह हमेशा के लिए उपलब्ध है बार बार प्रयोग किया जा सकता है और पर्यावरण को भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। इसी मकसद से शुरू किए गए सौर पैनल आज पूरे देश में स्थापित किए जा रहे हैं। छोटे बड़े हर स्तर पर सौर पैनल उद्योग कार्यरत हैं लेकिन इन सौर पैनल को ज्यादा…
Read More