कोरोना: 24 घंटे में 1.61 लाख केस, लगातार दूसरे दिन 2 लाख से कम, पॉजिटिविटी रेट भी 10% से नीचे

positivity rate corona

देश में मंगलवार को 1.61 लाख मामले सामने आए। इस दौरान कोरोना (corona) से 2.81 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 1,733 लोगों की मौत हुई हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार को 1,67,059 लोग संक्रमित मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 5,673 कम संक्रमित मिले हैं, यानी नए केस में 3.51% की कमी देखी गई हैं। मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट (positivity rate) भी कम होकर 9.26% हो गया, इससे एक दिन पहले सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 11.69% था। लगातार दूसरे दिन देश में 2 लाख से कम नए केस मिले हैं। पीक से पहले केस बढ़ने के दौरान 8 जनवरी को 1.59 लाख केस मिले थे, 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं।

फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 16.21 लाख हैं। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 1,20,753 की कमी हुई हैं। कुल केस 4.16 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में दर्ज की गई 1,733 मौतों में 1,063 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं, जिनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।

इसे भी पढ़े: दिल्ली में क्यों बढ़ रहा हैं कोरोना से मौत का आंकड़ा, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताई वजह

देश में कोरोना पर एक नजर:

positivity rate corona

कुल कोरोना केस: 4.16 करोड़
कुल रिकवरी: 3.94 करोड़
कुल मौतें: 4.97 लाख

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल:

केरल: पिछले दिन के मुकाबले नए केस में 23% की बढ़ोतरी

यहां मंगलवार को 51,887 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 40,383 मरीज ठीक हुए हैं और 142 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले सोमवार को 42,154 नए संक्रमित मिले और 91 लोगों की मौत हुई थी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को नए केस में 9,733 की बढ़ोतरी हुई हैं।

महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 60.77 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 56.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 55,600 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 42.86% हैं।

तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट घटकर 12.32% पहुंचा

यहां मंगलवार को 16,096 नए मामले सामने आए। 25,592 लोग ठीक हुए और 35 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को 19,280 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में कुल 33.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,599 लोगों की मौत हुई हैं। यहां एक्टिव केस 1.88 लाख और पॉजिटिविटी रेट 12.32% हैं। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 14.78% था।

महाराष्ट्र: एक दिन में 30 हजार मरीज ठीक हुए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,372 नए मामले मिले। इस दौरान 94 लोगों की मौत हुई और 30,093 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले 15,140 नए मामले मिले और 39 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.91 लाख हो गए हैं।

राज्य में अब तक कुल 7735 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 73.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.40% हैं, इससे एक दिन पहले सोमवार को 11.94% था।

इसे भी पढ़े: कोरोना से देश में 2.09 लाख नए केस मिले, 956 की मौत, तीसरी लहर में पहली बार वीकली केस घटे

दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट में गिरावट जारी

दिल्ली में सोमवार को 2,683 नए कोरोना केस सामने आए और 27 लोगों की मौत हुई। 4,837 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले सोमवार 2,779 नए कोरोना केस सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 18.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.90 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,892 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए मंगलवार को 5.09% पर आ गया हैं।

गुजरात: अब तक 10 हजार 511 लोगों की मौत

गुजरात में मंगलवार को 8,338 नए केस मिले। राज्य में 16,629 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 38 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले सोमवार को 6,679 नए केस मिले और 35 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 11.68 लाख लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 10,511 पहुंच गई हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 8.18% हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *